अकिल अख्तर ने अखिलेश यादव से किया मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव, विशेष रूप से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर व्यापक चर्चा की गई।बैठक के दौरान आगामी चुनावी कार्यक्रम और रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और अनुभव साझा करते हुए पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाने के कई सुझाव दिए। वहीं पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि उनके स्नेह और समर्थन ने चुनावी टीम में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जो पाकुड़ विधानसभा में हमारी जीत को पुख्ता करेगी। हमारा दृढ़ विश्वास है कि अखिलेश यादव के मार्गदर्शन और उनके प्रोत्साहन से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी झारखंड में एक नई राजनीतिक लहर उत्पन्न करेगी, जो प्रदेश में विकास, शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आएगी। और पाकुड़ में समुचित विकास का उदाहरण पेश करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय

4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो महेशपुर की बैठक, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महेशपुर प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई।

बरसात में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, उपायुक्त ने सतर्क रहने की अपील

पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से