अरमानों को पूरा करने दौड़ लगा रहे दो युवक को हाईवा ने कुचला ,घर में मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गढ़वा। गढ़वा जिले के रंका-रमकंडा मुख्य सड़क पर रविवार सुबह गिट्टी से भरे एक अनियंत्रित हाईवा ने दौड़ का अभ्यास कर रहे दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रंका थाना से करीब 200 मीटर दूर एक तीखे मोड़ पर हुआ, जहां हाईवा पलट गया और दोनों युवक गिट्टी के नीचे दब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जेसीबी मशीन की मदद से गिट्टी में लंबे दोनों युवकों का क्षत-विक्षत शव बरामद कर थाना लाई। मृतकों में मानपुर गांव के टेढ़ी महुआ टोला निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र 22 वर्षीय राजू कुमार रवि तथा नंदू राम के 21 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार रवि का नाम शामिल हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। मौके पर एसडीओ रुद्र प्रताप, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह सहित पुलिस बल पहुंचा और शवों को जेसीबी से गिट्टी हटाकर बरामद कर थाना लाया गया। पुलिस ने दोनों की मौत की पुष्टि की है।

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे परिजन और ग्रामीणों ने रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी को खदेड़ दिया। वहीं पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों से बात कर मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि आक्रोशित ग्रामीण अपनी कई मांगों पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम के कारण दोनों किनारे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।आगे चल कर आश्वासन के बाद मामला शांत कराया गया ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण