अलविदा 2025 : आखिरी दिन बड़े पैमाने पर IAS और IPS अधिकारियों का तबादला-प्रोन्नति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः वर्ष 2025 के आखिरी दिन झारखंड सरकार ने अपने अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और प्रोन्नति किया है । झारखंड बिजली संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर कांत वर्मा को 31 दिसंबर 2026 तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है । वहीं आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। झारखंड सरकार ने साल के अंतिम दिन 14 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना जारी कर दी गई। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले वाणिज्य कर विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया है और वे अपने वर्तमान पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। 2010 बैच के राजीव रंजन को योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव पद से हटाकर अपर सदस्य, राजस्व पर्षद नियुक्त किया गया है। इसी बैच के अबु इमरान को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर तैनात किया गया है।वहीं, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, जो अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का अभियान निदेशक बनाया गया है।छतरपुर के एसडीओ के पद पर तैनात रहे 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार को धनबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। हुसैनाबाद के एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, अब नगर आयुक्त, हजारीबाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रांची सदर के एसडीओ उत्कर्ष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों