आठ IPS अधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार का आदेश रद्द, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची:  झारखंड सरकार के गृह विभाग ने 10 जून को पुलिस मुख्यालय द्वारा आठ आईपीएस अधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है. विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे निर्णय बिना उच्चस्तरीय मंजूरी के नहीं लिए जा सकते. गृह विभाग की ओर से झारखंड के डीजीपी को जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवा (IPS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का अधिकार केवल मुख्य सचिव स्तर से अनुमोदित किया जा सकता है, वह भी एक माह की अवधि के लिए. यदि प्रभार एक माह से अधिक के लिए दिया जाना हो, तो इसके लिए मुख्यमंत्री की अनुमति आवश्यक है. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बार-बार पुलिस मुख्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी कर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जा रहे हैं, जो नियमानुसार नहीं है. वर्तमान मामला इसका उदाहरण है, जिसमें 10 जून को बिना सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति के आठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए थे.गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त प्रभार या तबादले का निर्णय लेने से पहले तय प्रक्रिया का पालन किया जाए. आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि अस्थायी रूप से किसी अधिकारी की अनुपस्थिति होती है और वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता होती है, तो एक माह तक मुख्य सचिव से अनुमति लेकर कार्यभार सौंपा जा सकता है. उससे अधिक अवधि के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति आवश्यक है.सौरभ(जैप-10 कमांडेंट): जैप-1 कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभारकपिल चौधरी(ग्रामीण एसपी, धनबाद): जैप-3 कमांडेंट का अतिरिक्त दायित्वराजकुमार मेहता(एसपी, जामताड़ा): आईआरबी-1 का प्रभारसुमित अग्रवाल(एसपी, चतरा): आईआरबी-3 का कार्यभारहरीश बिन जमा(एसपी, गुमला): आईआरबी-5 की अतिरिक्त जिम्मेदारीमुकेश कुमार(एसपी, गोड्डा): आईआरबी-8 का अतिरिक्त दायित्वऋत्विक श्रीवास्तव(सिटी एसपी, धनबाद): रेल एसपी, धनबाद का कार्यभारऋषभ गर्ग(ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर): रेल एसपी, जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार इन सभी अधिकारियों को पहले की स्थिति में ही काम करना होगा, जब तक कि उचित प्रक्रिया के तहत नया आदेश पारित न किया जाए. इस घटनाक्रम ने राज्य में अफसरशाही के भीतर समन्वय और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक