विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए भटक रही है। ज्ञात हो कि हाल ही में नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद कर दी गई है। इसके बाद विद्यार्थियों के समक्ष पढ़ाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जगन्नाथपुर प्रखंड के राजाबासा गांव निवासी शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती, जिसने इसी वर्ष मैट्रिक उत्तीर्ण की थी, वह भी इस समस्या से जूझ रही है। एसएस प्लस टू हाईस्कूल जैंतगढ़ से उसने मैट्रिक परीक्षा सेकेंड डिवीजन से पास की है। वह जैंतगढ़ से बाहर चाईबासा में महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट पढ़कर करियर बनाना चाहती है लेकिन एन वक्त पर इंटरमीडिएट की पढ़ाई सभी डिग्री कॉलेजों में बंद हो जाने से अब उसकी आगे की पढ़ाई खटाई में पड़ गई है। अन्य प्लस टू विद्यालयों में भी सीटें भर चुकी हैं। रश्मि पुरती के चाचा जयपाल पुरती ने कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां को फोन करके रश्मि पुरती के नामांकन में मदद की गुहार लगायी है। जयपाल ने कहा कि मेरी भतीजी ने किसी तरह गरीबी में पढ़कर सेकेंड डिवीजन से मैट्रिक पास की है और अब इंटरमीडिएट में एडमिशन चाहती हैं, लेकिन जैंतगढ़ में इसकी सुविधा नहीं है। बाहर ही जाना होगा इसके लिये लेकिन घर की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। रश्मि पुरती ने बताया कि जैंतगढ़ से बाहर जाकर छात्रावास या किराये के मकान में रहकर पढ़ने की आर्थिक सामर्थ्य उसके परिवार के पास नहीं है। उनके पिता राजेंद्र पुरती खेतिहर मजदूर हैं, जबकि माता रोयबारी पुरती गृहणी हैं। ऐसे में उसको जिला प्रशासन से मदद की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों