आदिवासी प्ले कार्ड खेल रही भाजपा : हेमलाल मुर्मू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता और लिट्टीपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू ने रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सूर्या हांसदा को अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि हांसदा पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह संथाल परगना क्षेत्र का कुख्यात शार्प शूटर था। हेमलाल मुर्मू ने बताया कि सूर्या हांसदा का आपराधिक इतिहास वर्ष 2003 से शुरू हुआ। उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के कई थानों में मामले दर्ज रहे। बावजूद इसके उसे विभिन्न राजनीतिक दलों ने टिकट दिया। मुर्मू ने कहा कि सूर्या हांसदा का आतंक इतना था कि यहां तक कि पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी उसके क्षेत्र में जाने से कतराते थे। उन्होंने स्पष्ट कहा, “सूर्या हांसदा अपराधी था, लोग उसे अपराधी के रूप में ही जानते थे । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को “आदिवासी प्ले कार्ड” के तौर पर खेल रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, वह अपराधी ही होता है। झामुमो ने इस मौके पर सूर्या हांसदा के आपराधिक इतिहास से जुड़ी एक पीडीएफ भी साझा की, जिसमें उसके खिलाफ दर्ज मामलों का ब्योरा दिया गया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण