आरपीएफ ने अवैध शराब तस्करों के मंसूबे को किया नाकाम,ट्रैन से 29640 रुपये के अवैध शराब जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

 

साहिबगंज:शनिवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ अवैध शराब तस्करों के मंसूबे को लगातार नाकाम करते आ रहे है,जिससे तस्करों में हड़कंप मची हुई है,परन्तु बावजूद इसके अवैध शराब तस्कर चोरी छिपे तस्करी करने के फिराक में रहते है,इसी मंसूबे को पुनः बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सूझ बूझ के साथ पुनः नाकाम कर दिया है,आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार ने बताया कि अपनी टीम हेडकंस्टेबल,पिनाकी सरकार, कांस्टेबल,चंदन कुमार राम,कांस्टेबल,जितेंद्र कुमार यादव,कांस्टेबल,अमरेश कुमार और कांस्टेबल,रामशंकर कुमार के साथ ट्रेन नंबर 03425 (पुणे फेयर स्पेशल ट्रेन) में जब ट्रेन न्यू फरक्का स्टेशन से खुली तो जनरल कंपार्टमेंट में छापामारी किया। छापामारी के दौरान जब ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट नंबर ER/131321 को चेक कर रहे थे तो एक सीट के नीचे दो बैग संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। जिसके बारे में बैठे पैसेंजर्स से पूछताछ किया गया तो सभी ने इस दोनो बैग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर किया। जब दोनो बैग को खोल कर चेक किया गया तो दोनो बैगो में रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के बॉटल मिले। उसके बाद जब ट्रेन बरहरवा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 पर आई तो उन दोनों बैगों को प्लेटफार्म पर उतारा गया और बैगों की जांच करने पर 750 एमएल के कुल 38 रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के बॉटल मिले। जिसकी प्रत्येक बॉटल की कीमत 780/— रुपए है। कुल 38 बॉटल में से 1)काले रंग के बैग में 19 बॉटल और
दो विमल पान मसाला के बैग में 19 बॉटल मिले। सभी 38 बॉटल को प्लेटफार्म पर ही अनक्लेम्ड जब्त किया गया और एक्साइज इंस्पेक्टर साहेबगंज को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। सभी जब्त किए गए बॉटल की कुल अनुमानित कीमत–29,640/–है।इस दौरान बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों