उपराजधानी दुमका की सड़कें बदलेगी सूरत , एक्शन मोड में आये नए उपायुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 दुमका। दुमका के डीसी अभिजीत सिन्हा के एक्शन से शहरवासियों को नई आस जगी है। पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार एक्शन में दिख रहे उपायुक्त गुरुवार को शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले। खास बात यह कि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी फौज उनके साथ चल रही थी। जिले के पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल किशोर, डीटीओ जयप्रकाश करमाली, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शितांषु खालखो, दुमका सदर सीओ अमर कुमार समेत कई अधिकारियों की टीम उनके साथ चल रही थी। उपायुक्त ने शहर भ्रमण की शुरुआत वीर कुंवर सिंह चौक से की और पूरे बाजार का मुआयना करते हुए वह टीन बाजार चौक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाजार मुख्य सड़कों पर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए आर्थिक जुर्माना करने का निर्देश दिया। रास्ते में दो पहिया वाहन अव्यवस्थित पार्किंग करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य रोड के किनारे फुटपाथ की अविलंब मरम्मति कराने का निर्देश दिया। टीन बाजार से सब्जी मंडी के तरफ बढ़ने के क्रम में उपायुक्त ने कई दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिक्रमण हटाया जाए। अनावश्यक रूप से लगाए गए दुकानों को भी हटाने का निर्देश दिया। सब्जी मंडी के समीप बनी जर्जर पानी टंकी को भी हटाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य पथों के किनारे पसरे भवन निर्माण सामग्रियों को अविलंब हटवाने का निर्देश दिया। रसिकपुर होते हुए टावर चौक जाने के क्रम में कई जगहों पर बालू, गिट्टी, कूड़ा देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। जर्जर सड़कों को अविलंब दुरुस्त कराने को कहा। उपायुक्त ने टावर चौक, गांधी मैदान, बस स्टैंड समेत विभिन्न इलाकों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक