उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान जारी, संग्रह किए गए सैंपल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम के द्वारा हीरा स्वीट्स, सागर स्वीट्स, अंबा स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिल्क केक, काजू बर्फी, कलाकंद एवं लड्डू का नमूना संग्रह किया गया। सागर स्वीट्स में रसगुल्ला में गंदगी पाई गई जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सख़्त चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी मिठाई दुकान संचालकों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से सिर में हेयर नेट या टोपी या एप्रन लगाकर ही खाद्य सामग्री बिक्री करने का निर्देश दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक