पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार देर शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति योजना वर्ष 2024-25 को लेकर समीक्षा बैठक की । समीक्षा क्रम में
उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप त्वरित गति से संपन्न कराए जाने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को सतत निगरानी एवं अनुश्रवण किए जाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी लैम्पस के सचिव को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निबंधित किसानों से सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें लैम्पस में ही धान आपूर्ति कराने हेतु प्रेरित किया जाय। 31 दिसम्बर तक जिले के सभी चयनित लैम्पस में धान अधिप्राप्ति की न्यूनतम 20 हजार क्वीं० प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। धान अधिप्राप्ति की प्रतिदिन न्यूनतम मात्रा जिले में 2 हजार क्वीं० निर्धारित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि बड़े पैदावार वाले निबंधित किसान अपने धान को अन्य राज्य में न भेजें एवं किसानों को बताएं कि कम दाम में अपने धान को नहीं बेचें, किसान अपने धान को अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र (लैम्पस) में बेचे। उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन लैम्पस में धान की अधिप्राप्ति की न्यूनतम निर्धारित मात्रा सुनिश्चित करायें।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




