उपायुक्त ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, किसानों को लैंपस में धान विक्रय के लिए करें प्रेरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार देर शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति योजना वर्ष 2024-25 को लेकर समीक्षा बैठक की । समीक्षा क्रम में
उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप त्वरित गति से संपन्न कराए जाने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को सतत निगरानी एवं अनुश्रवण किए जाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी लैम्पस के सचिव को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निबंधित किसानों से सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें लैम्पस में ही धान आपूर्ति कराने हेतु प्रेरित किया जाय। 31 दिसम्बर तक जिले के सभी चयनित लैम्पस में धान अधिप्राप्ति की न्यूनतम 20 हजार क्वीं० प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। धान अधिप्राप्ति की प्रतिदिन न्यूनतम मात्रा जिले में 2 हजार क्वीं० निर्धारित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि बड़े पैदावार वाले निबंधित किसान अपने धान को अन्य राज्य में न भेजें एवं किसानों को बताएं कि कम दाम में अपने धान को नहीं बेचें, किसान अपने धान को अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र (लैम्पस) में बेचे‌। उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन लैम्पस में धान की अधिप्राप्ति की न्यूनतम निर्धारित मात्रा सुनिश्चित करायें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण