उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने काली भसान, टीन बंग्ला पोखर, शीतला मंदिर पोखर, बागतीपाड़ा, श्मसान काली तल्ला मंदिर काली पूजा पहुंच कर घाटों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि घाटों के अवलोकन दौरान विशेष रुप से सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को तंदुरूस्त रखने का निर्देश संलग्न पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि घाटों पर पानी की गहराई अधिक है, तो सुरक्षित स्थान तक बैरिकेडिंग करने, घाट तक आने वाले रास्तों समेत सभी घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने, व्रती जन के लिए चेंजिंग स्थल सहित शौचालय सुविधा, पीने का पानी रखने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है, ताकि कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना प्राप्त ना हो तथा जिलावासी हर्षोल्लास व रीति-रिवाज के साथ लोक आस्था के पर्व को मना सकें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया।

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

गोड्डा: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के

महागामा में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का आयोजन, आम की खुशबू से महका प्रखंड परिसर

महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड परिसर गुरुवार को आम की विभिन्न किस्मों की खुशबू और रंग-बिरंगी बागवानी प्रदर्शनी से गुलजार हो उठा। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड

20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

‘ गोड्डा: 20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की जूनियर बालक खो-खो टीम गुरुवार को खूंटी के लिए रवाना