कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामचन्द्रपुर में शिक्षकों और आधारभूत सुविधाओं की कमी, प्रधानाध्यापक ने उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर प्रखंड के केवाला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामचन्द्रपुर में शिक्षकों और आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन ने विभाग से अंग्रेजी और संस्कृत विषय के शिक्षकों की नियुक्ति, भवन मरम्मत, शौचालय, चापाकल, ऊंची चहारदीवारी और मुख्य गेट के निर्माण की मांग की है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोती प्रसाद सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेजी और संस्कृत विषय के नियमित शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में कक्षा 1 से 5 के शिक्षक अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते हुए उच्च कक्षाओं की पढ़ाई भी करा रहे हैं, लेकिन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी छात्रों के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में दो अतिरिक्त शौचालय, दो नए चापाकल, पुराने भवन का जीर्णोद्धार तथा चहारदीवारी को ऊंचा कर मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिसर से होकर उच्च विद्यालय जाने का रास्ता गुजरता है, जिससे छोटे बच्चों को आवागमन के दौरान असुविधा होती है। यदि मुख्य गेट और सुरक्षित चहारदीवारी का निर्माण हो जाए तो यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक कुल 521 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। सभी विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं और अनुशासित ढंग से पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई होती है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानाध्यापक मोती प्रसाद सिंह ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अरुण कुमार, मोहम्मद फारूक आजम, सीमा कुमारी, कृष्णा देवी, रानी खातून, निधि गुप्ता, रुद्र नारायण साह, सानू प्रिया, मो. गुलफाम अख्तर, लक्ष्मी मिश्रा और माला कुमारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी शिक्षक पूरी ईमानदारी से शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय संचालन और विकास में सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराया जाता है। यदि विभाग द्वारा पर्याप्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, भवन का जीर्णोद्धार और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा