कटिहार के कदवा में टीबी स्क्रीनिंग अभियान तेज, 1,958 लोगों की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कदवा प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेगा टीबी स्क्रीनिंग कैंपों का आयोजन किया गया। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि ने कुर्सेल, भर्री, गोपीनाथ, चांदपुर, चौनी, परभैली, गैठौरा और सागरथ समेत कई पंचायतों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं, उपकरणों और कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को अधिक से अधिक संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग करने तथा समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आज कदवा प्रखंड में 1,958 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 4 लोगों का एक्स-रे और 5 लोगों की जांच कराई गई। उन्होंने इसे पंचायत स्तर पर आयोजित मेगा कैंपों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

अधिकारियों के अनुसार कदवा प्रखंड में 1,10,398 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके मुकाबले अब तक 64,382 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। अभियान को सफल बनाने के लिए 30 पंचायतों में 99 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 52 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 75 एएनएम शामिल हैं। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के बीसीएम सुनील कुमार ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा