कटिहार के शाहपुर धर्मी पंचायत में सहयोग शिविर, 60 आवेदनों का समाधान |

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। बिहार सरकार की पहल ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत कुरसेला प्रखंड की शाहपुर धर्मी पंचायत स्थित सरकार पंचायत भवन परिसर में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति दस्तावेज उपलब्ध कराए।

शिविर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचलाधिकारी अनुपम, डीएसपी सुनील कुमार शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पिंटू कुमार तथा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भूमि एवं राजस्व सुधार, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, उद्योग तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्टॉल लगाए गए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शाहपुर धर्मी पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग सभी का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने