कटिहार: छह महीने में उखड़ गई ग्रामीण सड़क, गड्ढों और जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के कुरसेला प्रखंड की उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर चौक से महेशपुर सिमरा जाने वाली ग्रामीण सड़क निर्माण के महज छह महीने बाद ही बदहाल हो गई है। सड़क पर कई बड़े गड्ढे बन गए हैं और जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर जिले के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बने नाले से पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। लगातार जलजमाव के चलते सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है और सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। साथ ही पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का स्तर सड़क से ऊंचा होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा