कटिहार में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, संजय कुमार सिंह बोले- युवा और तकनीक ही देश का भविष्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का अहम योगदान : संजय कुमार सिंह

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने राजीव गांधी के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का काम किया।

संजय कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश में कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। आर्थिक आधुनिकीकरण के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मतदान की उम्र 18 वर्ष किए जाने से युवाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि युवा और तकनीक ही देश का भविष्य है। उनका सपना एक मजबूत, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम भारत का था।

शांति और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए शांति, एकता, धर्मनिरपेक्षता, विज्ञान और आधुनिक भारत के निर्माण को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि भारत एक महान देश है और यहां के लोगों में अपार क्षमता है। जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जो सपने देखे, वे उनकी उम्र से कहीं आगे थे। उनका जीवन केवल 46 वर्ष की उम्र में समाप्त हो गया।

संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज राजीव गांधी उस भारत की कल्पना में जीवित हैं, जिसके निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देश और जनसेवा के माध्यम से ही दी जा सकती है।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, डॉ. बिपिन सिंह, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, अल्तमश दीवान, मेजर जमाल, संतोष यादव, सिकंदर मंडल, मसूद रजा खान, गिरिंद्र कुमार सिन्हा, राकेश यादव, मीनाक्षी श्वेता, अनु सिंह, मौलाना अबुल कलाम आजाद, मो. वहाब, जटा शंकर झा, मो. रियाज, प्रदीप पासवान, मो. कमरूल हक, नितिन सिन्हा, यशवंत कुमार सेठी, गणेश यादव, मो. इमाम, अमित साह, मोहर्रम खान, राजेश ओरांव, नीतीश कुमार, राज कुमार मंडल, साजन कुमार, मुकेश कुमार, मिथिलेश सिंह, फिरोज मुतून, कामरान साबरी सहित अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ