कटिहार में युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर दिया जा रहा प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां संचालित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कटिहार में छह दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, कटिहार एवं जिला यक्ष्मा केंद्र, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 अगस्त तक सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में किया जा रहा है।

यह पहल देश से टीबी के उन्मूलन की दिशा में संचालित पायलट परियोजना का हिस्सा है। इसके तहत देश के 50 से अधिक जिलों में युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बिहार में कटिहार के अलावा सीवान, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज एवं समस्तीपुर जिलों का चयन किया गया है।

कटिहार जिले में अभियान के लिए पांच प्रखंडों के पांच गांवों का चयन किया गया है। प्रत्येक गांव से 10 युवा स्वयंसेवकों को अभियान से जोड़ा गया है। इनमें से प्रत्येक गांव के दो-दो, कुल 10 स्वयंसेवकों को छह दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को टीबी की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, बचाव, पोषण तथा मरीजों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार सहित विभिन्न विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

वहीं, प्रत्येक गांव के शेष आठ-आठ, कुल 40 स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित ‘टीबी को जानें’ सत्र में भाग लेंगे। इन सत्रों के माध्यम से उन्हें टीबी के लक्षण, जांच, उपचार, बचाव, पोषण एवं बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

अभियान के तहत कवार एवं मुशहरी टोला, प्रखंड बरारी; कोटा करीमगंज, प्रखंड बारसोई; दिलारपुर, प्रखंड मनिहारी; खेरिया वार्ड संख्या 5 एवं 6, प्रखंड कोढ़ा तथा खैरा, प्रखंड समेली का चयन किया गया है।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 10 प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवक अपने-अपने गांवों में टीबी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। वे लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, नियमित उपचार एवं बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ बीमारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। वहीं 40 अन्य स्वयंसेवक भी अपने गांवों में टीबी से संबंधित सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 50 युवा स्वयंसेवकों को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अशरफ रिजवी, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजीव नंदन कुमार, डीपीएम शौनिक प्रकाश, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक अनुराधा सिन्हा, डब्ल्यूएचपी कमलेश कुमार साहू, कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल सहित माय भारत के युवा स्वयंसेवक शिवम कुमार, कुणाल कुमार, पूजा कुमारी एवं आशुतोष कुमार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

माय भारत एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की यह पहल युवाओं की ऊर्जा और सामुदायिक भागीदारी को टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य युवाओं को टीबी उन्मूलन का जागरूकता दूत बनाकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ