कटिहार: 4 साल से अधूरा पड़ा पुल, एप्रोच रोड नहीं बनने से ग्रामीणों को 3 किमी अतिरिक्त सफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत में बरसाती नदी पर बना एक पुल पिछले करीब चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। पंचकोनिया गांव के पास बने इस पुल का एप्रोच रोड अब तक तैयार नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना लगभग 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह मार्ग महेशपुर और निमौल पंचायत को जोड़ता है, लेकिन अधूरे निर्माण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुल के ऊपर तक पानी आ जाता है, जिससे किसानों और आसपास के 8 से 10 गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। खेती से जुड़े कार्य, फसल की ढुलाई और दैनिक आवागमन सभी कठिन हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के कारण वर्षों बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने इसे भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम बताते हुए जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुल निर्माण निगम, कटिहार के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि यह पुल उनके विभाग द्वारा नहीं बनाया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि अधूरे पुल के निर्माण की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की है और लोगों को इस समस्या से कब राहत मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन