किसानों की आय बढ़ाने संबंधी विभिन्न योजनाओं को मजबूत करने का प्रस्ताव : सीतारमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट 2026-27 में मत्स्य पालन, पशुपालन योजना को मजबूत बनाने के साथ ही देश के काजू और नारियल को वैश्विक ब्रांड बनाया जाएगा।

 

 

श्रीमती सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र, पशुपालन तथा नारियल प्रोत्साहन योजना को बढावा देने के साथ ही भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि योजना के तहत 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की पहल से मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ ही पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता विकास से रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे।

 

 

 

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि कोकोनट प्रोत्साहन योजना के तहत उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही एक करोड़ किसानों समेत तीन करोड़ लोगों को सहायता प्रदान करेगी। भारतीय काजू और भारतीय कोको को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्राण्ड बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि चंदन के कारोबार को बढ़ाने के लिए सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर भारतीय चंदन इकोसिस्टम के गौरव को पुनर्स्थापित किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

असम के तिनसुकिया में 21वीं आदिवासी महासभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया जिला में ऑल आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ आसाम की ओर से आयोजित 21वीं आदिवासी महासभा-2026 में

रांची एसएसपी ने जुआ व ब्राउन शुगर कारोबार में संलिप्तता के आरोपित पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

रांची। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने जुआ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोपित पांच

केंद्रीय बजट झारखंड के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : झामुमो

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते