केंद्रीय बजट झारखंड के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : झामुमो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज बताया है।

 

उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बजट झारखंड के प्रति केंद्र के भेदभाव को दर्शाता है और जनता इसे भली-भांति देख रही है।

 

पांडेय ने कहा कि खनिज-संपन्न, श्रमशील और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले झारखंड को न तो उसका बकाया मिल रहा है और न ही राज्य की वास्तविक विकास जरूरतों को बजट में जगह दी जा रही है। उन्होंने जीएसटी युक्तिकरण के कारण झारखंड को होने वाली हजारों करोड़ रुपये की वार्षिक क्षति पर भी केंद्र सरकार की चुप्पी को गंभीर बताया।

 

उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के लिए विकास का नहीं, बल्कि निराशा का दस्तावेज है। कहा कि कृषि, सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे अहम क्षेत्रों में झारखंड को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। चुनावी समीकरणों के आधार पर चुनिंदा राज्यों को भारी पैकेज देकर भेदभाव की नीति अपनाई गई है।

 

पांडेय ने कहा कि बजट में न तो नई रेल लाइन की घोषणा की गई है, न नई ट्रेनों की, और न ही सीमांत किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के लिए कोई ठोस पहल की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह