किसान सम्मान निधि: पीएम मोदी ने जारी की 18,000 करोड़ की किस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोयंबटूर ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के बाद श्री मोदी ने यहां आयोजित कोडिसिया व्यापार मेला परिसर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में दक्षिणी राज्यों के 5,000 से अधिक किसान और विभिन्न किसान संघों के सदस्य शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विभिन्न कृषि उत्पादों और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने किसान संगठनों के सदस्यों के साथ व्यापक बातचीत की। सदस्यों ने उन्हें कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों के बारे में अवगत कराया। किसान संगठन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रही ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों