कुख्यात मयंक सिंह से छह दिन की रिमांड पर पूछताछ शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमन साहू के हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क पर नकेल की तैयारी रांची : झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से रांची के धुर्वा स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। रामगढ़ कोर्ट से छह दिन की रिमांड मिलने के बाद एटीएस ने मयंक से पूछताछ शुरू की। एटीएस एसपी ऋषव कुमार झा ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सबसे विश्वस्त साथी मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से रांची स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया है। अदालत से छह दिनों के रिमांड पर एटीएस की टीम मयंक को लेकर रांची पहुंची है, जहां उसे विभिन्न आपराधिक मामलों से लेकर गिरोह के हथियार से संबंधित पूछताछ की जा रही है। मयंक को रिमांड पर लाने से न सिर्फ झारखंड पुलिस बल्कि राज्य के कई अन्य पुलिस को भी काफी फायदा मिलेगा। गैंगस्टर अमन साहू (अब मृत) के फाइनेंशियल नेटवर्क के साथ-साथ पूरे हथियार नेटवर्क को मयंक ही संभालता था। मयंक से पूछताछ के बाद जो कार्रवाई होगी उसमें अमन साहू के हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क दोनों को ध्वस्त करने में सहायता मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण