कुरसेला में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रभारी मंत्री, सामुदायिक किचन और स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): गंगा-कोसी की बाढ़ से प्रभावित कुरसेला प्रखंड के विस्थापित परिवारों का हाल जानने शनिवार को कला एवं संस्कृति मंत्री सह कटिहार जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार रेलवे माल गोदाम पहुंचे। उन्होंने प्लास्टिक के नीचे शरण लेकर रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने माल गोदाम परिसर में संचालित सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिल रहे भोजन, पेयजल और अन्य राहत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा मेडिकल कैंप पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिहार सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन, स्वास्थ्य शिविरों के जरिए चिकित्सा सुविधा और पशुपालकों के लिए पशु चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने को कहा। इस दौरान बरारी विधायक विजय सिंह सहित प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी