कृषि और पोषण में पाकुड़ को राष्ट्रीय पहचान, गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट सम्मानित

गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट को राष्ट्रीय सम्मान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट, जो महिला नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनी है, को कृषि एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पोषण एवं जैव-सुदृढ़ीकरण विस्तार कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया।

गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट को यह पुरस्कार किसानों को बाजार से जोड़ने, टिकाऊ कृषि मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने तथा जैव-सुदृढ़ फसलों के संवर्धन और प्रसार में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए दिया गया। ट्रस्ट द्वारा जिंक युक्त गेहूं, कैल्शियम युक्त रागी, जिंक युक्त धान और आयरन युक्त बाजरा का सफल उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है, जिससे जिले के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

इसके साथ ही पीवीटीजी समुदाय के बच्चों के बीच जैव-सुदृढ़ पोषण कुकी के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सराहनीय कार्य किया गया है। यह किसान उत्पादक कंपनी पूर्ण रूप से पीवीटीजी महिलाओं द्वारा संचालित है, जो महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और छुपी हुई भूख के विरुद्ध महिलाओं की निर्णायक भूमिका का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट से जुड़ी सभी दीदियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन समिति के जिला परियोजना प्रबंधक और पूरी टीम को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट बल्कि पाकुड़ जिला और झारखंड राज्य के लिए भी गर्व का विषय है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक