पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, पढ़ाई के दबाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस दौरान सीएचओ सरदार मल जाट ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
सरदार मल जाट ने कहा कि पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक समस्याएं, चिंता और तनाव बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं परिवार के सदस्यों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि समय पर उचित मार्गदर्शन और सहायता मिल सके। उन्होंने बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों से दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और मानसिक समस्याओं के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना सोरेन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना भी है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने, जरूरत पड़ने पर सहायता लेने और विद्यालय में सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय
पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका




