गुरु पूर्णिमा पर सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे अमृत पांडेय, गुरु परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने नगर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुरोहित तरुण पांडेय का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, आईटी सेल के जिला संयोजक पार्थ रक्षित, राहुल साहा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

अमृत पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर के समान माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे पर्व समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और राष्ट्रभाव को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों का सम्मान कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी