गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश का अभिनंदन किया और “जय गुरु रविदास” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रांची से पाकुड़ पहुंची इस पवित्र कलश यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, कामेश्वर दास, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पार्वती देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं तथा उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित यह कलश आगामी दिनों तक राजापाड़ा स्थित मां नित्य काली मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए स्थापित रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कार्यक्रम में साधन ठाकुर, मीरा प्रवीण सिंह, प्राची चौधरी, सुनील पहाड़िया, आशीष हेम्ब्रम, शर्मिला रजक, दीपक साहा, निधि गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा