गोड्डा: पुराने समाहरणालय भवन में शिफ्ट हुआ सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले के पुलिस प्रशासन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय को पुराने समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, साफ-सफाई तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को कार्यालय संचालन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहित के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि नए स्थान पर कार्यालय संचालित होने से प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में भी यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, नगर थाना, मुफस्सिल, सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट, देवडांड़, महिला थाना, मोतिया ओपी और रौतारा टीपी सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झारखंड का आम्रपाली आम दुबई पहुँचा: देवघर और गुमला के 2 टन आम ने लूलू मॉल में बनाई पहचान

रांची: झारखंड ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य की महिला किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसपी से की शिष्टाचार मुलाकात

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामाशीष सिंह, उपाध्यक्ष अनिल

हिरणपुर में लर्नर लाइसेंस शिविर शुरू, पहले दिन 55 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निष्पादन

हिरणपुर: जिला परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने और लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी

पाकुड़: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पर्व पर छात्र सम्मेलन आयोजित

पाकुड़: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान