गोड्डा में ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा के शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रतिभागी।

गोड्डा: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ के तहत रविवार को गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक मंच के सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’ ने की, जबकि संयोजन अखिल भारतीय शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (झारखंड) दिवाकांत वत्स ने किया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर सुरजीत झा, अमित राय, शैलेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश मांझी, प्रियव्रत परमेश, गौरव वत्स, सूरज कुमार, दीनबंधु, मसी सोरेन और दिनेश मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर