घाटशिला उपचुनाव: झामुमो में मंथन तेज, सोमेश सोरेन के नाम पर बनी सहमति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राज्य की राजनीति में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की विस्तारित केंद्रीय समिति 15 अक्टूबर को रांची में होने वाली बैठक में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। सूत्रों के अनुसार, रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन पर ही दांव लगाया जा रहा है। घाटशिला विधानसभा कमेटी ने पहले ही सर्वसम्मति से सोमेश के नाम की सिफारिश कर दी है और आलाकमान से हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है। झामुमो का दावा है कि भाजपा लगातार अफवाहें फैला रही है ताकि सीट पर भ्रम की स्थिति पैदा हो। पार्टी नेताओं के अनुसार, भाजपा खुद प्रत्याशी तय करने में असमंजस में है। भाजपा ने कई नामों का पैनल भेजा है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भी इस सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी पर विचाराधीन हैं, हालांकि वे पिछली बार हार चुके हैं। झामुमो ने घाटशिला में अपने मजबूत आधार और आदिवासी वोट बैंक का भरोसा जताया है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में रामदास सोरेन ने भाजपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त दी थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण