घाटशिला उपचुनाव में धन बल नहीं, बल्कि जनबल की जीत होगी : मिथिलेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झामुमो हमेशा जनभावनाओं की राजनीति करती आई है और जनता के विश्वास की बदौलत ही बार-बार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि इस बार भी घाटशिला उपचुनाव में धन बल नहीं, बल्कि जनबल की जीत होगी। ठाकुर गुरुवार को खिरवाल धर्मशाला में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चंपाई सोरेन को सम्मान, पद और जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने उसका मोल नहीं समझा। ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम साफ दिखा, जब वे बमुश्किल अपनी सीट बचा पाए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले घाटशिला उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। भाजपा धनबल के भरोसे चुनाव लड़ती है, लेकिन झारखंड की जनता जनबल के साथ है। इस उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त होना तय है। प्रेस वार्ता में झामुमो और गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, तथा राजद और झामुमो के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि गठबंधन एकजुट है और जनता के मुद्दों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में