चतरा में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत बरवा कोचवा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि अंधविश्वास और ओझा-गुणी से जुड़े विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई थी।

बुजुर्ग अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी किसी अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर उनकी जान ले ली। यह वारदात 18-19 जुलाई की दरमियानी रात को हुई थी। प्रतापपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में परिजनों की सूचना पर 19 जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।

जांच में पता चला कि बुजुर्ग और कुछ ग्रामीणों के बीच वर्षों से ओझा-गुणी को लेकर विवाद था। पुलिस ने रविवार को इसी गांव के रामबली भारती के पुत्र पंकज कुमार और अर्जुन भारती के पुत्र भोला भारती को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून सना टी-शर्ट, ट्राउजर और घटना के बाद भागने के लिए प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है।

प्रतापपुर के थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि अंधविश्वास के नाम पर वारदात अंजाम दोने वाले दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आगे की पूछताछ जारी है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है और जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दायर की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी में प्रतापपुर के थानेदार कासिम अंसारी, एसआई जुएल गुड़िया और एएसआई बिनोद तिवारी के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।

झारखंड में डायन-भूत और तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में प्रतिवर्ष औसतन 60 से 65 हत्या की घटनाएं सामने आती हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार