चाईबासा: सारंडा जंगलों से भारी विस्फोटक बरामद, नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा : 10 अगस्त: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगलों और पहाड़ियों में 10 अगस्त को सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा छुपाया गया लगभग 5 किलो वजन का आईईडी बरामद किया है। इसे बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया। चाईबासा पुलिस अधीक्षक को 6 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 अगस्त से पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया था, जिसमें 10 अगस्त को यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई। पुलिस ने बताया कि नक्सली गोला-बारूद और विस्फोटक छुपा कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इस वर्ष मार्च से ही झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीमें सारंडा और कोल्हान क्षेत्रों में सक्रिय भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित अन्य सदस्य इस इलाके में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों पर हमले की फिराक में हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है। इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गति बढ़ाने का संदेश भी दिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण