छह दिनों के लिए झारखंड पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू,पेसा कानून, सरना धर्मकोड जैसे मुद्दों पर संविधान बचाओ रैलियों में जनता के सामने रखेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड के प्रभारी के. राजू छह दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंच चुके है इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ 10 बजे सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे।दाेपहर चार बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे। नौ जून को रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड जैसे मुद्दों पर कांग्रेस प्रमुखता के साथ काम कर रही है।

झारखंड प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे। दोपहर तीन बजे-बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। दस जून को लातेहार, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे, तीन बजे-चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे।11 जून को पूर्वा 11 बजे से रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे, एवं रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे।12 जून को लोहरदगा, जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक आदि के साथ बैठक में भाग लेंगे एवं दोपहर में तीन बजे जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष एवं अन्य लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह