जन चौपाल में पूर्व सीएम ने कहा हेमंत सरकार आदिवासी, एवं पिछड़े वर्गों का विरोधी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सिमरजोड़ी गांव में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लिया. सिदो कान्हू संथाल आदिवासियों द्वारा आयोजित जन चौपाल में पूर्व सीएम ने हेमंत सरकार को किसान, महिला, आदिवासी, युवा एवं पिछड़े वर्गों का विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार चुनाव के वक्त आदिवासियों की भावनाओं को भड़काकर अपना स्वार्थ साधने का काम करती है.

 

पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा कि बीते 5 सालों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल की स्वीकृत योजनाओं का उद्घाटन आज किया जा रहा है. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सोच आदिवासियों को पीछे रखने की है.उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के मामले में हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त 18 से 50 साल की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने का वादा किया गया, लेकिन उसे भी पूरा करने का काम नहीं हो रहा. पूर्व सीएम ने कहा कि हेमंत सरकार नगर निकाय चुनाव कराने में भी विफल साबित हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य के पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया. भाजपा नेता ने जन चौपाल में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं. जनजातियों के उत्थान को लेकर धरातल पर उतारी गयी योजनाओं को लाभदायक बताते हुए कहा कि आप सबको जागरूक होना चाहिए और इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. जन चौपाल में मौजूद लोगों ने विकास योजनाओं में हो रही लूट खसोट सहित ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को घुवर दास के सामने प्रमुखता से रखा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार राज्य में बालू, कोयला, पत्थर का सिंडिकेट चला रही है और राज्य को पीछे ले जाने का काम कर रही है. जिस कारण यहां के आदिवासी, आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक