साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना के नए प्रभारी शशि सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी पंकज दूबे से चार्ज लिया। इसके उपरांत एसआई शशि सिंह ने कहा कि इलाके को अपराध मुक्त बनाना और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने इलाके को अपराध मुक्त बनाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की।

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग
गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार




