जीवन जागृति का ‘प्रोजेक्ट नर्चर’: विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीवन जागृति सोसाइटी ने एक नई पहल करते हुए ‘प्रोजेक्ट नर्चर’ की शुरुआत की है। इस परियोजना का उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांग महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

परियोजना के तहत अंगारी गांव में पहले चरण में आठ विधवा महिलाओं का एक समूह तैयार किया गया है। महिलाओं में आत्मविश्वास और सहज माहौल बनाए रखने के लिए चार विवाहित महिलाओं को भी इस समूह में शामिल किया गया है। सभी प्रतिभागियों के लिए 21 दिनों का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका संचालन बलुआचक में किया जाएगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कम उम्र में पति को खो देने वाली या परित्यक्ता महिलाओं के सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। इसी तरह कई दिव्यांग महिलाएं भी कार्य करने में सक्षम होने के बावजूद अवसरों के अभाव में पीछे रह जाती हैं। ऐसे सभी जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अंगारी में सिलाई केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां टी-शर्ट, ट्राउजर, पेटीकोट, ब्लाउज, नाइटी, स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न परिधानों का निर्माण होगा। इन उत्पादों की बाजार में बिक्री कर होने वाले लाभ का वितरण महिलाओं के बीच किया जाएगा। संस्था का कहना है कि इस केंद्र में कार्य करने वाली महिलाएं मजदूर नहीं, बल्कि केंद्र की भागीदार और मालिक होंगी।

जीवन जागृति सोसाइटी की योजना सफल होने पर प्रत्येक प्रखंड में शुरुआती चरण में चार-चार केंद्र स्थापित किए जाएंगे और बाद में इसका विस्तार पूरे जिले और राज्य तक किया जाएगा। संस्था का लक्ष्य ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और उनके बच्चों का भविष्य भी बेहतर बन सके।

इस परियोजना के संयोजक आनंदी सिंह होंगे, जबकि आलोक कुमार को प्रोजेक्ट हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मार्केटिंग की जिम्मेदारी मृत्युंजय कुमार सिंह (ग्रामीण क्षेत्र) और राज सिंह (शहरी क्षेत्र) संभालेंगे। वहीं राकेश माही ट्रेजरर तथा श्रीमती आभा पाठक महिलाओं को जागरूक और प्रेरित करने का कार्य करेंगी। शुरुआती प्रशिक्षण में नीलम देवी, गुड़िया देवी, हीना कुमारी और सजनी देवी सहित कई महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महागामा में कचरा बीनने को मजबूर मासूम, शिक्षा और बाल अधिकारों पर उठे सवाल

महागामा (गोड्डा): जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर स्कूल बैग होना चाहिए, उस उम्र में कुछ मासूम पेट की भूख

महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने परिवार संग भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से सहयोग की अपील

गोड्डा: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने शनिवार

गोड्डा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के समीप गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की

प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाड़ी में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, नामांकन और नियमित उपस्थिति पर दिया गया जोर

कटिहार: विभागीय निर्देश के आलोक में प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाड़ी में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू