जीवन जागृति समिति के द्वारा सीपीआर डेमोंसट्रेशन का किया गया कार्य

जीवन जागृति सोसाइटी सीपीआर कार्यक्रम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा डी ए वी पब्लिक स्कूल बरारी में सीपीआर डिमॉन्स्ट्रेशन का कार्यक्रम किया गया. प्रातः 9:00 बजे डी ए वी पब्लिक स्कूल बरारी में करीब 50 शिक्षकों 2000 विद्यार्थियों के बीच जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया
सीपीआर यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससीटेशन के बारे में डॉ अजय कुमार सिंह ने बच्चों को बताया की सीपीआर तब दिया जाता है जब किसी को हार्ट अटैक या सड़क दुर्घटना या जलवे डूबने के बाद ऐसी स्थिति आए की लगता हो कि अमुक व्यक्ति की जिंदगी या तो समाप्त हो रही है या समाप्त हो गया है सीपीआर सिर्फ उसे देना है जब लगे कि उसकी जीवन लाल लीला समाप्त हो रही है या हो चुकी है इसके लिए सांस देखना होता है ले रहा है या नहीं या धड़कन देखना होता है जो पल्स के रूप में दिखता है वह चल रहा है कि नहीं। साथ ही उसे हीलाने डुलाने पर कोई रिस्पांस है कि नहीं । यदि ऐसा लग रहा है कि धड़कन नहीं चल रहा है और सांस भी नहीं तब उसे छाती के सबसे निचले हड्डी के दो उंगली ऊपर बीचों-बीच अपने दोनों हथेलियां को एक दूसरे के ऊपर इंटरलॉक करके दो से प्रति 100 मिनट के रफ्तार से 30 बार दबाना होता है दबाना इतना होता है कि दो से ढाई इंची छाती धंसे। 30 बार छाती दबाने के उपरांत नाक बंद कर उसके मुंह में अपना सांस दो बार देना होता है और फिर देखना होता है कि सांस या धड़कन वापस आ रहा है कि नहीं ।नहीं आने पर पुनः या इसे दोहराते रहना पड़ता है जब तक की एम्बुलेंस नहीं आ जाए ।इस प्रक्रिया को अस्पताल पहुंचने तक करना चाहिए ।इस विधि से 40 से 50% लोगों की जान बच सकती है।इस कार्यक्रम के उपरांत दर्जनों बच्चों से सीपीआर कराया गया ।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोगों का या प्रयास है की कम से कम 25% आबादी इसे जरूर से जरूर सीख लेना चाहिए। स्कूल के प्रिंसिपल श्री अनिल कुमार जी ने ऐसे कार्यक्रम का सराहना किया और कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और यह बच्चे यदि सीखेंगे तो एक बच्चे कई लोगों की जान बचाएंगे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण