झामुमो का दो टूक बिना सरना धर्म कोड के झारखंड में जनगणना संभव नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि राज्य में तब तक जनगणना नहीं होने दी जाएगी, जब तक जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड शामिल नहीं किया जाता। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को दोहराया कि यह झामुमो का पुराना और स्पष्ट स्टैंड है। उन्होंने कहा कि इस समय यह भी संदेह है कि केंद्र सरकार जल्द जनगणना कराएगी या नहीं, क्योंकि उसका ध्यान एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कराने पर ज्यादा है। भट्टाचार्य ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जल्द जनगणना कराने का वादा किया था। महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब लगता है कि सरकार के एजेंडे से जनगणना पिछड़ गई है और मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण का मुद्दा आगे कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में नारी शक्ति वंदन का वादा कैसे पूरा होगा? झामुमो नेता ने कहा कि जनगणना प्रपत्र में धर्म वाले कॉलम में आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म का कॉलम होना जरूरी है, ताकि उनकी वास्तविक पहचान दर्ज हो सके और उनके बारे में सटीक जानकारी एकत्र की जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की