झारखंड उच्च न्यायालय अब राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर दो सप्ताह बाद करेगी सुनवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची  ; झारखंड उच्च न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह के बाद की तय की है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने अदालत से समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अगली तारीख मुकर्रर की गयी।मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। प्रताप कुमार की ओर से उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने, जबकि राहुल गांधी की तरफ से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के अधिवक्ता की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तारीख तय कर दी।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का यह मामला वर्ष 2018 का है। 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में भाजपा नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ जुलाई 2018 में ही मानहानि का केस किया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण