झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट,नदियां उफान पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

   रांचीः मानसून की दस्तक के दिन से ही झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. ज्यादातर नदियां उफान पर हैं. समय-समय पर डैम के फाटक खोलने पड़ रहे हैं. कई पुलों के डायवर्सन बह गए हैं. कई पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक पूरे सप्ताह बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है. राज्य के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 6 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. 2 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. 3 जुलाई को भी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ में यह सिलसिला जारी रहेगा.वहीं 4 जुलाई को हजारीबाग और लातेहार के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 5 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा,कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के आसार हैं. 6 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ में बारिश की संभावना है। लगातार बारिश होने के कारण से  कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह