झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: हेमंता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: प्रखंड में गुरुवार को प्लस टू हाईस्कूल मैदान में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी हेमंता विश्व शर्मा ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के पहले चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के लिए रिजल्ट सुनामी के तरह होगा। इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। साथ ही कहा कि संथाल परगना में आदिवासी भी सुरक्षित नहीं है। इस दौरान उन्होंने सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि रामनवमीं व दुर्गापूजा के जुलूस पर हेमंत सरकार ने रोक लगाने का काम किया है। हेमंता विश्व शर्मा ने उपस्थित लोगों से आगामी 20 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दस साल में राजमहल विकसित हुआ है। कहा कि दस साल पूर्व यहां दो-तीन घंटे ही बिजली रहती थी,अब रांची के तरह 20-22 घंटे बिजली रहती है।यहां ट्रांसफर खराब होने पर उपभोक्ता चंदा उगाही कर ट्रांसफॉर्मर लातें थे,जिसमें महिनों लग जाता था। परंतु मेरे आने के बाद 24 घंटे में निशुल्क ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम हो रहा है।उन्होंने उधवा-राजमहल के दर्जनों सड़कों के नाम व पुल-पुलिया का काम गिनाएं,जिसका शिलान्यास हो चुका है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष उज्वल मंडल ने भी संबोधित किया। जबकि मंच का संचालन संजीव डे। मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष आकाश पांडे,प्रताप राय, विक्रम सरकार,सुनील प्रमाणिक, सनातन मंडल सहित अन्य मौजूद थे। चुनावी सभा समाप्त होने के बाद हेमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में उधवा चौक से राधानगर प्लस टू हाईस्कूल तक रोड शो निकाला गया जिसमें सैकड़ों के संख्या में चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल सवार लोग शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो महेशपुर की बैठक, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महेशपुर प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई।

बरसात में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, उपायुक्त ने सतर्क रहने की अपील

पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से

अमड़ापाड़ा में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण में अधिक भागीदारी का आह्वान

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे अमृत पांडेय, गुरु परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा

पाकुड़: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने नगर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर के