झारखंड स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आगाज, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित “नो योर टूरिस्ट प्लेसेस” कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली की शुरुआत हुई। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से प्रदेश के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली की विशेषता यह है कि इसका अंतिम पड़ाव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु में होगा। यह यात्रा झारखंड के संघर्ष, संस्कृति और विकास की कहानी को अभिव्यक्त करती है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड राज्य हमारे पुरखों के बलिदान और उनके संघर्ष की देन है। आज का झारखंड युवाओं की ऊर्जा और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली का उद्देश्य राज्य के हर व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का संदेश पहुंचाना है। सरकार एक समृद्ध और मजबूत झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। रैली का रूट बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर लतरातु डैम तक तय किया गया है। 14 नवंबर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को रैली खूंटी से उलिहातु पहुंचेगी, जहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन किया जाएगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में