डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने किया बुंडू अनुमंडल, प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को बुंडू अनुमंडल, प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों, सेवा पुस्तिका, जनशिकायत निवारण व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में एक कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाया गया, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि समयपालन और अनुशासन सर्वोपरि है तथा कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जनता दरबार में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और राजस्व संबंधित शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए। डीसी ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने “अबुआ ग्रुप” में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान और कार्यालयों की स्वच्छता पर भी बल दिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुंडू, बुंडू थाना और महिला थाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और महिलाओं के प्रति संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण