तेलंगाना: सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हैदराबाद :  तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सरकारी बस और बजरी से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद 18 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला मंडल में मिर्ज़ागुडा के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और बजरी से लदे एक ट्रक आमने सामने टकरा गए। यह बस लगभग 70 यात्रियों को लेकर बस तंदुर इलाके से हैदराबाद जा रही थी। ट्रक पर लदी बजरी के बस पर गिरने से आगे की छह सीटें पर बैठी सवारियां पूरी तरह से कुचल गईं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

घायलों को इलाज के लिए चेवेल्ला के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चेवेल्ला-विकाराबाद मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्थिति की पूरी जानकारी देते रहने के साथ राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। श्री रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को तुरंत हैदराबाद पहुँचाया जाए और उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण