दिल्ली, समेत पांच उच्च न्यायालयों के लिए न्यायाधीश किए गए नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली ; भारत सरकार ने पांच उच्च न्यायालयों – आंध्र प्रदेश, कलकत्ता, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक – में 16 न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की है. केंद्रीय कानून मंत्री ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी. इसके अलावा, कलकत्ता उच्च न्यायालय के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों का कार्यकाल भी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से की गई है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, कलकत्ता, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के उच्च न्यायालयों में 16 न्यायाधीशों की नियुक्तियों को अधिसूचित किया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नियुक्तियों को अधिसूचित करने की सूचना सोशल साइट ‘एक्स’ पर दी. मेघवाल ने बताया कि भारत के संविधान की ओर से दी गई शक्तियों के अनुरूप भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों और अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक