दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग तेज, झामुमो-कांग्रेस संग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी समर्थन में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : अलग राज झारखण्ड आन्दोलन के अगुआ पूर्व मुख्यमंत्री सह शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी. इसमें झामुमो,कांग्रेस और राजद ने इसके लिए भारत सरकार से अपील की है. झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दें की वकालत की है। उन्होंने कहा कि यूं नहीं किसी को दिशुम गुरु की अपाधि मिल जाती है। इसके लिए संघर्ष और त्याग करना पड़ता है,गुरु जी ने झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष से आज अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ है। मंत्री ने कहा कि गुरु मुझे बेटा की तरह मानते थे। कई जगह पर मुझे साथ लेकर जाते थे। आज उनके नहीं होने से मुझे बहुत कमी महसूस हो रही है। दिवंगत शिबू सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता थे,उनको भारत रत्न मिलना ही चाहिए। मंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन की जीवनी को केवल इतिहास के अध्याय के रूप में नहीं, बल्कि मूल्य आधारित शिक्षण के रूप में बच्चों तक पहुँचाया जाने की जरूरत है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माता, सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा और दिशोम गुरु के नाम से समूचे आदिवासी समाज में पूज्य शिबू सोरेन को भारत रत्न देने पर भारत सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। श्री पांडेय ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्षशील, प्रेरणादायी और जन-सरोकारों से ओतप्रोत रहा है। गुरुजी शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे आदिवासी चेतना के वाहक, शोषित-वंचित वर्ग के सशक्त प्रवक्ता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक थे। उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन खड़ा किया, जिससे झारखंड के दूर-दराज़ गांवों में चेतना फैली। शिक्षा के क्षेत्र में भी गुरुजी ने अनेक पहल की, ताकि आदिवासी समाज ज्ञान के माध्यम से सशक्त हो सके। वहीँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन एक अंतहीन किताब की तरह है जिसके पन्नों को जितना पलटा जाएगा संघर्ष की उतनी गाथाएं मिलेंगी। आदिवासी समुदाय के अस्मिता हक अधिकार आर्थिक सुदृढ़ता के लिये उन्होंने युवावस्था से ही संघर्ष किया। झारखंड वासियों के अधिकार के लिए झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया और आंदोलन को धारदार बनाया, हर जाति समुदाय को आंदोलन से जोड़ा जिसका प्रतिफल अलग राज्य निर्माण के रूप में मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण