दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की राजनीति के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉ. एके भल्ला, चेयरमैन, नेफ्रोलॉजी विभाग, सर गंगाराम अस्पताल के अनुसार, शिबू सोरेन को किडनी संक्रमण, ब्रोंकाइटिस और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी उम्र अधिक होने और पूर्व में बाईपास सर्जरी हो चुकी होने के कारण रिकवरी मुश्किल होती जा रही थी। वे डायबिटीज और फेफड़े की बीमारी से भी पीड़ित थे। शरीर के बाएं हिस्से में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें पैरालाइसिस हो गया था, जिसके बाद से वे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी गंभीर हालत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बहू कल्पना सोरेन और छोटे बेटे बसंत सोरेन भी दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई नेता अस्पताल जाकर उनका हालचाल ले चुके थे। झारखंड आंदोलन के अगुवा शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। वे सात बार लोकसभा सांसद और 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में कोयला मंत्री भी रहे। वर्तमान में वे पार्टी के संरक्षक की भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, संपूर्ण देश की राजनीति को एक गहरी क्षति पहुंची है। वे आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे।


 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण