दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रजरप्पा: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का शनिवार को रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पिता की अस्थियां दामोदर नदी में प्रवाहित कीं।मुख्यमंत्री सुबह नेमरा स्थित पैतृक गांव से अस्थि-कलश लेकर रवाना हुए और रजरप्पा पहुंचे। यहां स्थानीय पाहन ने पारंपरिक विधियों के अनुरूप पूजा-पाठ कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नम आंखों और भारी मन से पिता की अस्थियां नदी में विसर्जित कीं। अस्थि-विसर्जन के दौरान मुख्यमंत्री की आंखों में छलकते आंसू साफ झलक रहे थे, जो पिता को खोने की गहरी पीड़ा बयां कर रहे थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन, अन्य परिजन और नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल था। पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपने “गुरुजी” को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति और समाज में आदिवासी अस्मिता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। अस्थि-विसर्जन के इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया।रजरप्पा का यह क्षण न केवल एक पारिवारिक रस्म था, बल्कि झारखंड की जनता के लिए अपने “गुरुजी” को अंतिम विदाई देने का भावुक अवसर भी बन गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण